मऊ में बेसिक शिक्षा विभाग की जिला अनुसरण समिति की बैठक में डीएम आनंद वर्द्धन ने स्कूलों की व्यवस्थाओं और शैक्षणिक गुणवत्ता में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। स्कूल चलो अभियान में अब तक 31,650 नए नामांकन हुए हैं। डीएम ने अगले 10 दिनों में विशेष अभियान चलाकर पिछले वर्ष के 33,232 नामांकन का रिकॉर्ड पार करने का लक्ष्य दिया। आरटीई के तहत 1,303 बच्चों का प्रवेश हुआ है, जबकि 1,485 का लक्ष्य है। डिजिटल उपस्थिति में गिरावट पर मोहम्मदाबाद गोहना और रतनपुरा के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए खराब प्रदर्शन वाले विद्यालयों व जिम्मेदार शिक्षकों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। साथ ही बिजली व्यवस्था, किचन गार्डन, डीबीटी और विद्यालय निरीक्षण की निगरानी बढ़ाने तथा सुबह 8:30 बजे से पहले स्कूलों की उपस्थिति की जानकारी के लिए कॉल सेंटर स्थापित करने के निर्देश दिए।
Tag: school education
मेधावी बच्चों का हुआ सम्मान, डीएम-एसपी ने बढ़ाया हौसला
मऊ के कम्युनिटी हॉल में आयोजित दैनिक जागरण के प्रतिभा सम्मान समारोह में जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी आनन्द वर्धन और पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर शिक्षा, अनुशासन और मेहनत के महत्व पर जोर दिया। साथ ही छात्रों से साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहने और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
डॉ. राकेश सिंह को प्रत्याशी बनाए जाने पर शिक्षकों में हर्ष, मऊ में हुआ भव्य स्वागत प्रेसवार्ता के दौरान डॉ. सिंह ने शिक्षकों के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई का किया वादा
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चेतनारायण गुट) के अधिकृत एमएलसी प्रत्याशी डॉ. राकेश सिंह के मऊ दौरे में शिक्षकों का व्यापक समर्थन देखने को मिला। वृक्षारोपण, मंदिर दर्शन और चुनावी रणनीति बैठक के साथ उन्होंने शिक्षकों के अधिकारों, सम्मान और लंबित समस्याओं को विधान परिषद में मजबूती से उठाने का संकल्प दोहराया।
रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षकों की तलाश, 29 जुलाई तक करें आवेदन ब्लैक बेल्ट प्रशिक्षकों को मिलेगा मौका
मऊ में समग्र शिक्षा अभियान के तहत 17 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में “रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण” कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। इसके लिए मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट योग्य प्रशिक्षकों से 29 जुलाई तक आवेदन मांगे गए हैं। चयनित प्रशिक्षक तीन माह तक छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देंगे, जिससे बेटियां आत्मनिर्भर, सुरक्षित और आत्मविश्वासी बन सकें।
संसदीय पैनल ने FY27 में स्कूल फंड के कम उपयोग, नगण्य पूंजीगत खर्च पर चिंता जताई| भारत समाचार
एक संसदीय पैनल ने बुधवार को वित्तीय वर्ष (वित्त वर्ष) 2025-26 के लिए स्कूली शिक्षा में केंद्र प्रायोजित योजनाओं (सीएसएस) के लिए धन के महत्वपूर्ण […]
सार्वजनिक विश्वास को बहाल करने के लिए नागालैंड शिक्षा विभाग आक्रामक रूप से स्कूल प्रणाली को नया स्वरूप दे रहा है: सलाहकार योहोम
कोहिमा, नागालैंड का स्कूल शिक्षा विभाग सार्वजनिक विश्वास को बहाल करने और मानकों में सुधार करने के लिए सरकारी स्कूलों के प्रबंधन और कार्यप्रणाली को […]
