‘सेहत सबसे बड़ा धन’, इसी संकल्प के साथ 24 अक्टूबर से शुरू होगी निःशुल्क ओपीडी, हेल्थ केयर क्लिनिक की नई पहल

IMG 20261020 003757
Spread the love

हृदय रोग से लेकर महिलाओं की सेहत तक परामर्श, 25 अक्टूबर को इमामगंज में लगेगा मुफ्त स्वास्थ्य शिविर

मऊ- गांव-गिरांव में जब कोई बीमार पड़ता है, तो इलाज के लिए शहर की दौड़ लगाना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं होता। इसी परेशानी को कम करने की दिशा में हेल्थ केयर क्लिनिक एक नई पहल करने जा रहा है। डोमनपूरा, चुंगी के निकट फैजी गेट पर 24 अक्टूबर से क्लिनिक की शुरुआत होगी, जहां मरीजों को निःशुल्क ओपीडी और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श मिलेगा। कहावत है, “जान है तो जहान है।” इसी सोच के साथ लोगों को सेहत के प्रति जागरूक करने और समय पर चिकित्सकीय सलाह उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। यहां हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अयाज, जनरल फिजिशियन डॉ. मोइज़ तथा स्त्री एवं त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. शादाँ आमिर अपनी सेवाएं देंगे। डॉ. अयाज प्रत्येक शनिवार, डॉ. मोइज़ प्रत्येक रविवार और डॉ. शादाँ आमिर प्रत्येक बुधवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मरीजों को परामर्श देंगे। हृदय रोग, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, थायराइड, अस्थमा, लीवर-किडनी की परेशानी, महिलाओं के स्वास्थ्य तथा सर्दी-जुकाम, बुखार और पेट व नस संबंधी समस्याओं पर सलाह मिलेगी। इसी कड़ी में 25 अक्टूबर को इमामगंज स्थित ब्लूम पब्लिक स्कूल, हमीदपुर चट्टी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगेगा। यहां ओपीडी के साथ रक्त जांच की सुविधा भी उपलब्ध होगी। कहा जाता  है “इलाज से बेहतर बचाव” और समय पर सलाह ही स्वस्थ जीवन की मजबूत नींव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *