मऊ में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने स्कूल वाहनों के संचालन पर सख्ती बढ़ा दी है। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने बिना फिटनेस प्रमाणपत्र और चालक के पुलिस सत्यापन वाले वाहनों के संचालन पर रोक लगाने के निर्देश दिए। अभियान के दौरान अनधिकृत वाहनों पर कार्रवाई करते हुए छह का चालान और तीन वाहन सीज किए गए, जबकि स्कूल बसों में सीसीटीवी, फर्स्ट एड बॉक्स और अन्य सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य किया गया।
Tag: School Bus Safety
स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, चला विशेष अभियान 18 वाहनों का चालान, दो वाहन सीज
मऊ में “मिशन सेफ फ्यूचर” के तहत 15 दिवसीय विशेष अभियान का समापन सघन वाहन चेकिंग के साथ हुआ। अंतिम दिन 18 स्कूल वाहनों का चालान और 2 वाहन सीज किए गए। अधिकारियों ने स्कूल प्रबंधन को निजी वाहनों से बच्चों के परिवहन पर सख्त चेतावनी देते हुए फिटनेस, परमिट और चालक सत्यापन अनिवार्य करने के निर्देश दिए। नियमों के उल्लंघन पर एफआईआर और विद्यालय की मान्यता रद्द करने की कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
