अबहय प्रताप के 70 रन बेकार, कार्तिक सिद्धू के दम पर नोएडा किंग्स ने 3 विकेट से जीता रोमांचक मुकाबला

गौर गोरखपुर लायंस के 185 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नोएडा किंग्स ने 19.5 ओवर में 186/7 रन बनाकर 3 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। कार्तिक सिद्धू ने गेंद से 3 विकेट और बल्ले से 17 रन बनाकर अहम भूमिका निभाई और प्लेयर ऑफ द मैच बने। गोरखपुर के अभय प्रताप सिंह की 70 रन की शानदार पारी और सिद्धार्थ यादव के 51 रन भी टीम को जीत नहीं दिला सके।

करण शर्मा के तूफानी 92 रन से काशी रुद्रास की शानदार जीत, गोरखपुर लायंस को 15 रन से दी मात

यूपी टी20 लीग सीजन-4 के सातवें मुकाबले में काशी रुद्रास ने कप्तान करण शर्मा की तूफानी 92 रन की पारी के दम पर गोरखपुर लायंस को 15 रन से हरा दिया। काशी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 194/6 का मजबूत स्कोर बनाया, जिसके जवाब में गोरखपुर लायंस 179/7 रन ही बना सकी।

लखनऊ फाल्कन्स की रोमांचक जीत, अभि नंदन सिंह बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’

इकाना स्टेडियम में खेले गए यूपी टी20 लीग सीजन-4 के छठे मुकाबले में लखनऊ फाल्कन्स ने नोएडा किंग्स को रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से हरा दिया। नोएडा किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 136 रन बनाए। जवाब में लखनऊ फाल्कन्स ने 19.2 ओवर में 137/7 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया। आराध्य यादव ने 51 रन और समीर चौधरी ने नाबाद 28 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।

चिकार की तूफानी पारी और त्यागी की रफ्तार से मेरठ मावेरिक्स की लगातार दूसरी जीत

स्वास्तिक चिकार की तूफानी 82 रन की पारी और कार्तिक त्यागी की शानदार गेंदबाजी के दम पर मेरठ मावेरिक्स ने यूपी टी-20 लीग सीजन-4 में गोरखपुर लायंस को 36 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। मेरठ ने 206 रन का सीजन का सबसे बड़ा स्कोर बनाया और गोरखपुर को 170 रन पर रोक दिया। चिकार ने लीग में अपने 100 छक्के पूरे कर खास उपलब्धि हासिल की, जबकि कार्तिक त्यागी ने सीजन की सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड बनाया।

UPT20 2026: समीर रिज़वी की नाबाद 71 रनों की पारी बेकार गई, काशी रुद्रास ने कानपुर सुपरस्टार्स को 8 विकेट से हराया

यूपी टी20 लीग 2026 के चौथे मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन काशी रुद्रास ने कानपुर सुपरस्टार्स को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। समीर रिजवी की नाबाद 71 रन की शानदार पारी के बावजूद कानपुर 163 रन तक ही पहुंच सका। जवाब में अभिषेक गोस्वामी की नाबाद 76 और कप्तान करण शर्मा की 67 रन की पारी के दम पर काशी ने 18.1 ओवर में 164 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।

UPT20 लीग 2026: बारिश से प्रभावित मैच में स्पिन का सामना करते हुए गौर गोरखपुर लायंस ने लखनऊ फाल्कन्स को हराया

यूपी टी20 लीग सीजन-4 के बारिश से प्रभावित मुकाबले में गौर गोरखपुर लायंस ने लखनऊ फाल्कन्स को DLS नियम के तहत चार विकेट से हरा दिया। 100 रन के संशोधित लक्ष्य का पीछा करते हुए सिद्धार्थ यादव की 39 रन की पारी और शिवम शर्मा के निर्णायक चौके ने गोरखपुर को रोमांचक जीत दिलाई।

यूपी टी20 लीग सीजन-4: अंतिम गेंद पर मेरठ मावेरिक्स की रोमांचक जीत, यश गर्ग बने हीरो

यूपी टी20 लीग सीजन-4 के पहले मुकाबले में मेरठ मावेरिक्स ने डिफेंडिंग चैंपियन काशी रुद्रास को अंतिम गेंद पर एक विकेट से हराकर शानदार शुरुआत की। ऑलराउंडर यश गर्ग ने गेंदबाजी में चार विकेट लेने के बाद आखिरी ओवर में शानदार बल्लेबाजी करते हुए मेरठ को रोमांचक जीत दिलाई और प्लेयर ऑफ द मैच बने।

लखनऊ में यूपी T20 लीग सीजन-4 का भव्य आगाज, सीएम योगी ने किया उद्घाटन

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में यूपी T20 लीग सीजन-4 का भव्य आगाज हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लीग का उद्घाटन किया। 34 मुकाबलों वाली इस लीग में प्रदेश के 250 से अधिक युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। उद्घाटन समारोह में क्रिकेट, देशभक्ति, ड्रोन लाइट शो और शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।

दो रिकॉर्ड बिक्री, एक $20.6 बिलियन लीग: टीवी दर्शकों की संख्या में गिरावट के बावजूद आईपीएल का मूल्यांकन किस कारण से चल रहा है?

हुलिहान लोकी के आईपीएल वैल्यूएशन स्टडी 2026 के अनुसार, इंडियन प्रीमियर लीग का व्यवसाय मूल्य 11.4% बढ़कर 20.6 बिलियन डॉलर हो गया, जो लगातार दो […]

UP T20 League 2026: 14 अगस्त से होगा चौथे सीजन का आगाज़, 24 जुलाई को मेगा ऑक्शन में 250 से अधिक खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) ने आगरा में आयोजित प्रेस वार्ता में यूपी टी20 लीग 2026 के चौथे सीजन की तैयारियों की जानकारी दी। 14 अगस्त से लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शुरू होने वाली लीग का फाइनल 6 सितंबर को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। 24 जुलाई को होने वाले ऑक्शन में 250 से अधिक खिलाड़ियों पर बोली लगेगी, जबकि UPCA ने जल्द ही महिला यूपी टी20 लीग शुरू करने की भी घोषणा की।