ऐशबाग के ऐतिहासिक श्रीरामलीला मैदान में रामोत्सव 2026 के तीसरे दिन कैकेयी के दो वरदान, श्रीराम के वनवास और सीता-लक्ष्मण के साथ वन गमन की लीलाओं का मंचन किया गया। राजा दशरथ और माता कौशल्या के पुत्र वियोग के दृश्यों ने दर्शकों को भावुक कर दिया।