परदहा में जन चौपाल: महिलाओं को अधिकारों की जानकारी, बेटियों को मिला सम्मान, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सिंह ने स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने पर दिया जोर

WhatsApp Image 2026 10 02 at 9.17.49 AM
Spread the love

मऊ- गुरुवार। सेवा संकल्प अभियान के तहत विकास खंड परदहा में आयोजित जन चौपाल सिर्फ सरकारी योजनाओं की जानकारी देने तक सीमित नहीं रही, बल्कि यहां महिलाओं और बालिकाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश भी प्रमुखता से सामने आया। विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी। महिला कल्याण विभाग के हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन की टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और उपलब्ध कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया। चौपाल में महिलाओं की गोद भराई और बच्चियों का अन्नप्राशन कराया गया। वहीं, ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत बेबी किट वितरित कर कन्या जन्मोत्सव मनाया गया और बालिकाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को महिला एवं बालिका सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया भी समझाई गई। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सिंह ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व सशक्तिकरण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। इस अवसर पर जेंडर स्पेशलिस्ट तृप्ति राय सहित अधिकारी, कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2026 10 02 at 9.17.50 AM WhatsApp Image 2026 10 02 at 9.17.49 AM 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *