स्कूल वाहनों पर चला प्रशासन का चाबुक मिशन सेफ फ्यूचर अभियान में 11 वाहनों का चालान,2 वाहन सीज

WhatsAppImage2026 07 18at5.38.21PM
Spread the love

मऊ- जनपद में स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से  “मिशन सेफ फ्यूचर” अभियान के तहत परिवहन विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने स्कूल वाहनों की सघन जांच की। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 11 स्कूल वाहनों का चालान किया गया, जबकि 2 वाहनों को सीज कर दिया गया। जांच  के दौरान अधिकारियों ने स्कूल संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि बच्चों के आवागमन के लिए निजी प्राइवेट वाहनों का उपयोग किसी भी स्थिति में न किया जाए। यदि ऐसे वाहनों से कोई दुर्घटना होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य और वाहन स्वामी की होगी। परिवहन विभाग ने सभी विद्यालयों को अपने वाहन चालकों का चरित्र सत्यापन कराने तथा जिन स्कूल वाहनों का फिटनेस प्रमाणपत्र या परमिट समाप्त हो चुका है, उनका तत्काल नवीनीकरण कराने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय में फिटनेस और परमिट का नवीनीकरण नहीं कराने वाले विद्यालयों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के साथ-साथ उनकी मान्यता निरस्त करने की संस्तुति भी की जा सकती है। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी सुहेल अहमद के कहा कि विद्यालय प्रबंधकों की सुविधा के लिए आगामी रविवार को भी एआरटीओ कार्यालय खुला रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *