मऊ में “मिशन सेफ फ्यूचर” अभियान के तहत परिवहन विभाग और प्रशासन ने स्कूल वाहनों की सघन जांच की। नियमों का उल्लंघन करने पर 11 स्कूल वाहनों का चालान और 2 वाहन सीज किए गए। अधिकारियों ने निजी वाहनों से बच्चों के परिवहन पर सख्त रोक लगाते हुए फिटनेस, परमिट और चालक सत्यापन समय पर कराने के निर्देश दिए। उल्लंघन करने वाले विद्यालयों के खिलाफ एफआईआर और मान्यता निरस्त करने की कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
