विश्व पर्यावरण दिवस अभियान-2026 के अंतर्गत लखनऊ मण्डल में व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विश्व पर्यावरण दिवस अभियान-2026 के अंतर्गत उत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल द्वारा विभिन्न स्टेशनों पर पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं जल संरक्षण संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के तहत अयोध्या धाम, बाराबंकी, वाराणसी जंक्शन, अकबरपुर एवं लखनऊ स्टेशनों पर यात्रियों, सफाई मित्रों एवं आमजन को जल एवं विद्युत संरक्षण, सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग में कमी तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने और सतत विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास है।

उत्तर रेलवे चिकित्सालय, लखनऊ को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से CCA स्वीकृति

उत्तर रेलवे चिकित्सालय (NRDH), लखनऊ को उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UPPCB) से 31 जुलाई 2030 तक वैध Consolidated Consent and Authorization (CCA) प्राप्त हुआ है। यह स्वीकृति अस्पताल द्वारा जल एवं वायु प्रदूषण नियंत्रण मानकों के सफल अनुपालन का प्रमाण है। अस्पताल में स्थापित 5 KLD क्षमता के ETP एवं 80 KLD क्षमता के STP के माध्यम से अपशिष्ट जल का उपचार कर पुनः उपयोग किया जाता है, जिससे जल संरक्षण को बढ़ावा मिल रहा है। यह उपलब्धि मंडल रेल प्रबंधक श्री सुनील कुमार वर्मा के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संगीता सागर के नेतृत्व में किए गए सतत प्रयासों का परिणाम है।

विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के तहत लखनऊ मंडल में जागरूकता कार्यक्रमों की धूम, नुक्कड़ नाटक से दिया हरित संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के तहत पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल द्वारा “पर्यावरण संरक्षण अभियान” के अंतर्गत लखनऊ जंक्शन और बादशाहनगर रेलवे चिकित्सालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। नुक्कड़ नाटक, जनजागरूकता अभियान और प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली के संदेश के जरिए यात्रियों, कर्मचारियों और आमजन को पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया गया।

विश्व पर्यावरण दिवस एवं स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत रेलवे परिसरों में जागरूकता कार्यक्रम एवं स्वच्छता रैली का आयोजन

पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा “विश्व पर्यावरण दिवस अभियान” एवं “स्वच्छता पखवाड़ा” के अंतर्गत रेलवे स्टेशनों, स्वास्थ्य इकाइयों एवं कॉलोनियों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। ऐशबाग पॉलीक्लिनिक एवं गोरखपुर जंक्शन पर आयोजित कार्यक्रमों में कर्मचारियों, यात्रियों एवं सफाई मित्रों को स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभाव तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान स्वच्छता रैली, पर्यावरण संरक्षण शपथ एवं कपड़े के थैलों का वितरण भी किया गया।

विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के अंतर्गत लखनऊ मंडल में चला व्यापक स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान

लखनऊ मंडल द्वारा “विश्व पर्यावरण दिवस अभियान” एवं “पर्यावरण संरक्षण पखवाड़ा” के अंतर्गत प्रमुख रेलवे स्टेशनों, कॉलोनियों एवं कार्यालय परिसरों में व्यापक स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यात्रियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता, कचरा पृथक्करण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण, जल एवं ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया तथा लगभग 800 लोगों ने स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण बनाए रखने का संकल्प लिया।

गोवा का पहला अपशिष्ट-से-ऊर्जा संयंत्र मडगांव के सोंसोड्डो में शुरू हुआ

पणजी, गोवा के पहले अपशिष्ट-से-ऊर्जा गैसीकरण संयंत्र ने मडगांव के सोंसोड्डो में परिचालन शुरू कर दिया है, जो राज्य में इस तरह का पहला प्रयास […]

विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के अंतर्गत पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में व्यापक स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान आयोजित

विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के अंतर्गत पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल द्वारा विभिन्न रेलवे स्टेशनों एवं कॉलोनियों में व्यापक स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों, वेंडरों एवं आमजन को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई तथा वेस्ट सेग्रीगेशन, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और इको-फ्रेंडली सामग्री के उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। विशेष साफ-सफाई अभियान एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों में लगभग 900 लोगों ने सक्रिय सहभागिता की।

Subscribe