यूपी टी20 लीग सीजन-4 के पहले मुकाबले में मेरठ मावेरिक्स ने डिफेंडिंग चैंपियन काशी रुद्रास को अंतिम गेंद पर एक विकेट से हराकर शानदार शुरुआत की। ऑलराउंडर यश गर्ग ने गेंदबाजी में चार विकेट लेने के बाद आखिरी ओवर में शानदार बल्लेबाजी करते हुए मेरठ को रोमांचक जीत दिलाई और प्लेयर ऑफ द मैच बने।
Tag: Kashi Rudras
लखनऊ में यूपी T20 लीग सीजन-4 का भव्य आगाज, सीएम योगी ने किया उद्घाटन
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में यूपी T20 लीग सीजन-4 का भव्य आगाज हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लीग का उद्घाटन किया। 34 मुकाबलों वाली इस लीग में प्रदेश के 250 से अधिक युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। उद्घाटन समारोह में क्रिकेट, देशभक्ति, ड्रोन लाइट शो और शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।
UPT20 2026: काशी रुद्र ने कोर बरकरार रखा, सीजन 4 के लिए 18 सदस्यीय टीम में छह खिलाड़ियों को शामिल किया
शुक्रवार को आगरा में यूपीटी20 खिलाड़ियों की नीलामी के बाद काशी रुद्रस ने सीजन 4 के लिए अपनी टीम पूरी कर ली। टीम ने अपने […]
यूपी टी-20 मिनी ऑक्शन में खिलाड़ियों पर जमकर हुई धनवर्षा, कर्ण शर्मा बने सबसे महंगे खिलाड़ी शुभम गौतम पर 21.50 लाख की दूसरी सबसे बड़ी बोली, 250 से अधिक खिलाड़ियों पर लगी बोली
आगरा में आयोजित यूपी टी-20 लीग 2026 के चौथे सीजन की मिनी नीलामी में खिलाड़ियों पर जमकर धनवर्षा हुई। मेरठ के अनुभवी स्पिनर कर्ण शर्मा 23 लाख रुपये की बोली के साथ सबसे महंगे खिलाड़ी बने, जबकि बुलंदशहर के युवा तेज गेंदबाज शुभम गौतम को नोएडा किंग्स ने 21.50 लाख रुपये में खरीदा। 250 से अधिक खिलाड़ियों पर हुई नीलामी में कई युवा प्रतिभाओं को बड़ी कीमत मिली। बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने लीग को युवा खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का मजबूत मंच बताया।
UP T20 League 2026: 14 अगस्त से होगा चौथे सीजन का आगाज़, 24 जुलाई को मेगा ऑक्शन में 250 से अधिक खिलाड़ियों पर लगेगी बोली
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) ने आगरा में आयोजित प्रेस वार्ता में यूपी टी20 लीग 2026 के चौथे सीजन की तैयारियों की जानकारी दी। 14 अगस्त से लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शुरू होने वाली लीग का फाइनल 6 सितंबर को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। 24 जुलाई को होने वाले ऑक्शन में 250 से अधिक खिलाड़ियों पर बोली लगेगी, जबकि UPCA ने जल्द ही महिला यूपी टी20 लीग शुरू करने की भी घोषणा की।
