यूपी T20 लीग: मो. फहीम ने मीडिया को दी विस्तृत जानकारी, इस बार और भी खास होगा टूर्नामेंट का आयोजन

यूपी T20 लीग के चौथे सीजन की शुरुआत 14 अगस्त से होगी। UPCA के मीडिया मैनेजर मो. फहीम ने बताया कि पहली बार इस लीग का आयोजन दो शहरों—लखनऊ और कानपुर—में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लीग का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश के छोटे शहरों और गांवों की क्रिकेट प्रतिभाओं को बड़ा मंच देकर अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खेलने का अवसर प्रदान करना है।

यूपी टी-20 सीजन-4 का 14 अगस्त से भव्य आगाज, पहली बार लखनऊ और कानपुर में सजेंगे मुकाबले

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने यूपी टी-20 लीग सीजन-4 का आयोजन 14 अगस्त से 6 सितंबर 2026 तक लखनऊ और कानपुर में कराने का ऐलान किया है। पहली बार टूर्नामेंट दो शहरों में खेला जाएगा, जिसमें कुल 34 मुकाबले होंगे। इस सीजन में 3 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, 24 जुलाई को आगरा में मिनी ऑक्शन और “हर बाउंड्री, एक नई हरियाली” अभियान प्रमुख आकर्षण रहेंगे। सुरेश रैना ब्रांड एम्बेसडर बने रहेंगे, जबकि हर चौके और छक्के के साथ प्रदेश में वृक्षारोपण भी किया जाएगा।

आयुक्त, आगरा मंडल के आदेश से यूपी क्रिकेट एसोसिएशन को बड़ी कानूनी जीत, अपील खारिज

आयुक्त, आगरा मंडल के माननीय न्यायालय ने उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएट्स की अपील खारिज करते हुए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (कम्पनी) की वैधानिक स्थिति को बरकरार रखा है। न्यायालय ने स्पष्ट किया कि समान नाम और उद्देश्यों वाली दूसरी संस्था का पंजीकरण विधिसम्मत नहीं है। इस फैसले को यूपी क्रिकेट एसोसिएशन के लिए बड़ी कानूनी जीत माना जा रहा है।