मऊ के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में आयोजित 74वीं अंतरजनपदीय वाराणसी जोनल पुलिस हॉकी प्रतियोगिता का शानदार समापन हुआ। पुरुष वर्ग के फाइनल में मऊ ने भदोही को 4-0 से हराकर खिताब जीता, जबकि महिला वर्ग में वाराणसी ने मऊ को 2-0 से मात दी। समापन समारोह में डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।