राज्य स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी एवं जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता हेतु जनपद स्तरीय चयन ट्रायल 28 जुलाई को

ChatGPTImageJul27202609 06 29A
Spread the love

मऊ- राज्य स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी एवं जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता के लिए आजमगढ़ मंडल की टीम के गठन हेतु मऊ जनपद का चयन ट्रायल 28 जुलाई को अपराह्न 3 बजे डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी डीपी सिंह ने बताया कि ट्रायल में वही महिला खिलाड़ी भाग ले सकेंगी, जिनकी आयु 31 दिसंबर तक 25 वर्ष से कम होगी। चयनित खिलाड़ियों को 30 जुलाई को प्रातः 11 बजे सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, आजमगढ़ में होने वाले मंडलीय चयन ट्रायल में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। मंडल स्तर पर चयनित खिलाड़ी 4 से 6 अगस्त तक आगरा मंडल में आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी तथा 4 से 5 अगस्त तक होने वाली जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने पात्र खिलाड़ियों से आवश्यक अभिलेखों के साथ निर्धारित समय पर ट्रायल में पहुंचने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *