डॉक्टर बनने की पहली दहलीज पर कदम रखेंगे युवा, मरीजों की सेवा और इंसानियत का लेंगे संकल्प

IMG 20261108 WA0313
Spread the love

12 नवंबर को कल्पनाथ राय मेडिकल कॉलेज में होगा भव्य व्हाइट कोट सेरेमनी का आयोजन

मऊ- चिकित्सा शिक्षा की दुनिया में कदम रखने जा रहे नवागत एमबीबीएस विद्यार्थियों के लिए 12 नवंबर का दिन यादगार बनने जा रहा है। कसारा स्थित कल्पनाथ राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड हॉस्पिटल (क्रीम्स) में इस दिन व्हाइट कोट सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। समारोह में नवप्रवेशी विद्यार्थियों को सफेद कोट पहनाकर उन्हें चिकित्सा सेवा, मानवीय संवेदना, नैतिकता और समर्पण का संकल्प दिलाया जाएगा। इसकी जानकारी शनिवार को मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में संस्थान के निदेशक डॉ. मनीष राय और अखिलेश राय ने दी। डॉ. मनीष राय ने कहा कि मेडिकल कॉलेज की स्थापना जनपद के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। संस्थान का उद्देश्य बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराकर जरूरतमंदों को गुणवत्तापूर्ण उपचार देना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में गैर प्रशिक्षित लोगों के बजाय विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लें। उन्होंने बताया कि कॉलेज को एमबीबीएस की 50 सीटें मिलना जिले के लिए गौरव की बात है। प्रवेश प्रक्रिया और काउंसलिंग पूरी हो चुकी है। अब संस्थान पीजी पाठ्यक्रम शुरू करने की दिशा में भी प्रयासरत है। उम्मीद है कि अगले वर्ष पीजी की सीटें भी मिलेंगी। यह समारोह विद्यार्थियों को एक जिम्मेदार चिकित्सक बनने की पहली प्रेरणा देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *