वर्दी के साथ सेहत की भी चिंता, पुलिस परिवारों के लिए लगा चिकित्सा शिविर, 126 परिवारों की हुई जांच, डीएम और एसपी ने बढ़ाया पुलिसकर्मियों का हौसला

WhatsApp Image 2026 10 05 at 1.14.57 PM
Spread the love

मऊ- रविवार। दिन-रात कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाले पुलिसकर्मियों की सेहत को लेकर भी विभाग गंभीर है। इसी सोच के साथ वामा सारथी पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से पुलिस लाइन्स में मासिक चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जिलाधिकारी आनंद वर्धन और पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने पहुंचकर पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों का हौसला बढ़ाया। शिविर में चिकित्सकों ने पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों की स्वास्थ्य जांच की तथा विभिन्न बीमारियों और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को लेकर जरूरी चिकित्सकीय परामर्श दिया होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. उमेश कुमार सिंह, डॉ. विजय राम और डॉ. एम.के पाण्डेय ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान डीएम और एसपी ने कहा कि पुलिसकर्मियों की फिटनेस केवल उनकी व्यक्तिगत सेहत का विषय नहीं, बल्कि ड्यूटी की गुणवत्ता से भी जुड़ी है। नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और समय पर उपचार को उन्होंने जरूरी बताया। शिविर में 126 पुलिस परिवारों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया, जिनमें 82 पुरुष, 28 महिलाएं और 16 बच्चे शामिल रहे।

WhatsApp Image 2026 10 05 at 1.09.20 PM 1 WhatsApp Image 2026 10 05 at 1.09.20 PM WhatsApp Image 2026 10 05 at 1.09.21 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *