कारगिल के रणबांकुरों की याद में मऊ ने दिया जीवनदान का संदेश, कुछ बूंद खून की, किसी की जिंदगी की उम्मीद बनी

WhatsAppImage2026 07 27at2.47.38AM
Spread the love

मऊ- कारगिल विजय दिवस पर देश के वीर सपूतों को नमन करते हुए जिला महिला चिकित्सालय, में रक्तदान का महायज्ञ आयोजित हुआ। अमर उजाला और जिला महिला चिकित्सालय के संयुक्त प्रयास से लगे इस शिविर का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने फीता काटकर किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। हमारे खून की कुछ बूंदें किसी जरूरतमंद के जीवन की उम्मीद बन सकती हैं। उन्होंने लोगों से आगे बढ़कर रक्तदान करने की अपील की। शिविर में युवाओं, समाजसेवियों और आम लोगों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रक्तदाताओं की जांच कर सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया। देश के वीरों को याद करते हुए आयोजित यह शिविर मानवता और सेवा भावना की मिसाल बन गया। कार्यक्रम में अमर उजाला के प्रतिनिधि, चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Discover more from Star News 24 Live

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Star News 24 Live

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading