कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मऊ के जिला महिला चिकित्सालय में अमर उजाला और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने शिविर का शुभारंभ करते हुए रक्तदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताया और लोगों से अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील की। युवाओं और समाजसेवियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी से यह शिविर सेवा और राष्ट्रभक्ति का प्रेरक उदाहरण बना।
