मऊ में गूंजा व्यापारियों का हक, पीडीए(PDA) सम्मेलन में उठी एकजुटता की आवाज

WhatsApp Image 2026 09 07 at 1.33.11 AM
Spread the love

मऊ- रविवार। नगर पालिका कम्युनिटी हाल में आजमगढ़ मंडल का पीडीए (PDA) व्यापारी सम्मेलन हुआ तो मऊ समेत आसपास के जिलों से जुटे व्यापारियों ने अपनी परेशानियां खुलकर गिनाईं। समाजवादी व्यापार सभा के बैनर तले हुए इस सम्मेलन में मऊ, आजमगढ़ और बलिया के व्यापारी, पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे। मुख्य अतिथि समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने कहा कि व्यापारी दिन-रात मेहनत कर बाजार और अर्थव्यवस्था को चलाने में लगे हैं, लेकिन महंगाई, ऑनलाइन कारोबार, जीएसटी की पेचीदगियां और अधिकारियों की जांच-पड़ताल ने छोटे दुकानदारों की मुश्किल बढ़ा दी है। उन्होंने दो टूक कहा कि व्यापारियों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की लड़ाई अब केवल मंच तक नहीं रहेगी, बल्कि सड़क से सदन तक आवाज बुलंद की जाएगी। विशिष्ट अतिथि डॉ. अजय चौरसिया ने कहा कि संगठन गांव-कस्बों और बाजारों तक पहुंचकर व्यापारियों की समस्याओं को समझेगा। सम्मेलन में घोसी लोकसभा सांसद राजीव राय, मनीष गुप्ता, राजेश गुप्ता, अभिषेक मद्धेशिया, बनारसी वर्मा, उमेश सर्राफ और संदीप रजत सेठ समेत कई नेताओं ने विचार रखे। जहाँ अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव ने की और स्वागत पूर्व चेयरमैन अजय गुप्ता ने किया। संचालन कुद्दुस अंसारी व शिवम कुमार सोनी ने किया।

WhatsApp Image 2026 09 07 at 1.33.11 AM 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *