मऊ- रविवार। ब्रह्मस्थान स्थित मद्धेशिया वैश्य अतिथि भवन भक्ति और उल्लास से सराबोर रहा। सुबह की पहली किरण के साथ ही परिसर में हवन-पूजन शुरू हुआ तो वैदिक मंत्रों और भक्ति गीतों से पूरा माहौल गूंज उठा। मौका था संत शिरोमणि श्री गणिनाथ जी महाराज के जन्मोत्सव का। देखते ही देखते मऊ नगर और आसपास के इलाकों से मद्धेशिया समाज के सैकड़ों लोग आयोजन में पहुंच गए। अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य सभा, मऊ नगर के तत्वावधान में आयोजित समारोह में वेद प्रकाश आर्य के मार्गदर्शन में विधि-विधान से हवन हुआ। इसके बाद सुंदरकांड पाठ, आरती और प्रसाद वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने संत गणिनाथ जी महाराज के चरणों में शीश नवाकर सुख-समृद्धि की कामना की। नगर अध्यक्ष संजय मद्धेशिया ने कहा कि समाज की असली ताकत आपसी भाईचारे और एकता में है। वहीं भाजपा नगर अध्यक्ष एवं समाज के महामंत्री विनोद कुमार गुप्ता ने सामाजिक एकजुटता के साथ राजनीतिक भागीदारी मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में नगर कोषाध्यक्ष राकेश मद्धेशिय, जिले के पदाधिकारी राधेकांत मद्धेशिया, डॉ. रामगोपाल गुप्ता, रामदास गुप्ता, पारस, कुबेर, गोविंद मद्धेशिया, जगदीश, गिरीश, उमेश चंद्र गुप्ता, रोशन मद्धेशिया, मनीष गुप्ता, गौरव मद्धेशिया, गुड्डू मद्धेशिया और नरेंद्र मद्धेशिया समेत समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।





