आयुक्त, आगरा मंडल के आदेश से यूपी क्रिकेट एसोसिएशन को बड़ी कानूनी जीत, अपील खारिज

आयुक्त, आगरा मंडल के माननीय न्यायालय ने उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएट्स की अपील खारिज करते हुए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (कम्पनी) की वैधानिक स्थिति को बरकरार रखा है। न्यायालय ने स्पष्ट किया कि समान नाम और उद्देश्यों वाली दूसरी संस्था का पंजीकरण विधिसम्मत नहीं है। इस फैसले को यूपी क्रिकेट एसोसिएशन के लिए बड़ी कानूनी जीत माना जा रहा है।

ऐशबाग स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई: टिकटों की कालाबाज़ारी करने वाला युवक गिरफ्तार, 35 हजार रुपये से अधिक के टिकट बरामद

ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर RPF ने टिकटों की कालाबाज़ारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 वर्षीय मोहम्मद अयान बेग को गिरफ्तार किया है। आरोपी निजी IRCTC आईडी के जरिए तत्काल और आरक्षित टिकट बुक कर यात्रियों को अधिक कीमत पर बेचता था। उसके कब्जे से 14 रेलवे टिकट बरामद हुए, जिनकी कुल कीमत 35,745 रुपये से अधिक है। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के मार्गदर्शन एवं पोस्ट कमांडर देवेन्द्र प्रताप के पर्यवेक्षण में हुई इस कार्रवाई में आरोपी के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 143 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विश्व पर्यावरण दिवस 2026 अभियान के अंतर्गत बादशाह नगर मनोरंजन संस्थान में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस 2026 अभियान के अंतर्गत पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल द्वारा बादशाह नगर मनोरंजन संस्थान परिसर में फलदार एवं छायादार पौधों का पौधारोपण किया गया। मंडल रेल प्रबंधक श्री गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरित जीवनशैली और जैव विविधता संरक्षण के प्रति रेलवे कर्मचारियों एवं आमजन को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में आम, जामुन, मौसमी, चीकू और शरीफा सहित विभिन्न पौधे लगाए गए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।