ट्राइसाइकिल से इकाना पहुंचे रत्नेश, क्रिकेट के जुनून ने बनाया खास फैन 2023 में रोहित शर्मा से हुई मुलाकात आज भी है यादगार

ट्राइसाइकिल से इकाना स्टेडियम पहुंचकर यूपी टी20 लीग के मुकाबलों का रोमांच कैमरे में कैद करने वाले लखनऊ के रत्नेश कुमार इन दिनों खासे चर्चा में हैं। शारीरिक चुनौतियों के बावजूद क्रिकेट के प्रति उनका जुनून कायम है। 2023 में रोहित शर्मा से हुई पहली मुलाकात आज भी उनके लिए यादगार है। पारिवारिक कारोबार के साथ रत्नेश सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएशन भी कर रहे हैं और अपने वीडियो के जरिए क्रिकेट के रोमांच को लोगों तक पहुंचा रहे हैं।

हौसलों की उड़ान ने दिलाई बड़ी कामयाबी, अलीनगर की जया ने NEET-26 में ऑल इंडिया 16657वीं रैंक हासिल कर जनपद का बढ़ाया मान

मऊ के अलीनगर की होनहार छात्रा जया गुप्ता ने NEET-2026 में ऑल इंडिया 16657वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। साधारण परिवार से आने वाली जया ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और कठिन मेहनत को दिया। उनका सपना रेडियोलॉजिस्ट बनकर गरीब और जरूरतमंद लोगों की सेवा करना है।