ऐशबाग रामोत्सव 2026 के चौथे दिन भास्कर नृत्य कला केंद्र कोलकाता के कलाकारों ने श्रीराम वन गमन, केवट संवाद, श्रवण कुमार कथा और राजा दशरथ के देहावसान की लीलाओं का मंचन किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और दर्शकों की बढ़ती भीड़ के बीच समिति ने बैठने की अतिरिक्त व्यवस्था की।