अफगान क्रिकेट बोर्ड के प्रोमो से पाकिस्तान में मचा बवाल, भारत के नक्शे को लेकर PCB ने की शिकायत

भारत-अफगानिस्तान क्रिकेट सीरीज से पहले अफगान क्रिकेट बोर्ड के प्रमोशनल वीडियो में भारत के नक्शे को लेकर पाकिस्तान में विवाद बढ़ गया है। PCB ने विदेश मंत्रालय में शिकायत की है।

इकाना स्टेडियम में भारत-अफगानिस्तान वनडे की तैयारियां तेज, 15 जून तक लखनऊ पहुंचेंगी दोनों टीमें

भारत और अफगानिस्तान के बीच 17 जून को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जाने वाले दूसरे वनडे मैच की तैयारियां तेज हो गई हैं। दोनों टीमें 15 जून तक राजधानी पहुंचेंगी और 16 जून को अभ्यास करेंगी। यूपीसीए ने दर्शकों के लिए मुफ्त पेयजल सहित विशेष व्यवस्थाएं की हैं, जबकि टिकटों की शुरुआती कीमत 599 रुपये निर्धारित की गई है। क्रिकेट प्रेमियों में मुकाबले को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।