मऊ–दोहरीघाट–मधुबन मार्ग चौड़ीकरण: डीएम ने प्रभावित किसानों संग की बैठक, निष्पक्ष भूमि अधिग्रहण का दिया भरोसा

ChatGPTImageJul16202609 35 39A
Spread the love

मऊ। दोहरीघाट–मधुबन मार्ग के प्रस्तावित चौड़ीकरण परियोजना को लेकर जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभावित किसानों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं, सुझाव और आपत्तियां विस्तार से सुनीं। बैठक में भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया, सर्किल रेट निर्धारण तथा प्रभावित काश्तकारों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। निबंधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस परियोजना से ग्राम पंचायत पुरमोती, रसूलपुर और बिलौली सोनबरसा के किसान प्रभावित होंगे। किसानों ने भूमि का अंश निर्धारण पहले कराने तथा सर्किल रेट का उचित एवं न्यायसंगत निर्धारण किए जाने की मांग उठाई। इस पर जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि भूमि अधिग्रहण की पूरी प्रक्रिया शासनादेशों के अनुरूप पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराई जाएगी तथा किसी भी किसान के हितों की अनदेखी नहीं होगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सर्किल रेट का निर्धारण वास्तविक परिस्थितियों और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर किया जाए। जिलाधिकारी ने मार्ग चौड़ीकरण परियोजना को क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए किसानों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में प्रभावित किसान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *