मऊ में दोहरीघाट–मधुबन मार्ग के प्रस्तावित चौड़ीकरण को लेकर जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने प्रभावित किसानों के साथ बैठक की। उन्होंने भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने का भरोसा देते हुए किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही।
