लखनऊ में भारत का तूफानी आगाज, श्रेयस अय्यर के शतक से वेस्टइंडीज 8 विकेट से पस्त

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारत ने वेस्टइंडीज को पहले T20I में 8 विकेट से हराया। श्रेयस अय्यर ने नाबाद 102 रन बनाए, जबकि नमन धीर ने 3 विकेट लिए।

बीबीएयू में EEG कार्यशाला, न्यूरोसाइंस और ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस पर विशेषज्ञों ने साझा की जानकारी

बीबीएयू लखनऊ में EEG कार्यशाला आयोजित हुई। विशेषज्ञों ने न्यूरोसाइंस, EEG, ERP, Brain-Computer Interface, न्यूरल प्राइवेसी और व्यावहारिक अनुप्रयोगों पर जानकारी साझा की।

जनगणना के दूसरे चरण की तैयारी तेज, 82 फील्ड ट्रेनर्स को दिया जा रहा प्रशिक्षण “पूरे मनोयोग और गंभीरता से प्रशिक्षण लेकर हर बिंदु को अच्छी तरह समझें”- डीएम, आनंद वर्द्धन

मऊ- जनगणना के द्वितीय चरण को समयबद्ध और त्रुटिरहित ढंग से पूरा कराने की तैयारियों ने अब रफ्तार पकड़ ली है। इसी क्रम में जिलाधिकारी […]

तेलीबाग में नगर निगम का बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान, शनि मंदिर चौराहे पर सड़क और फुटपाथ कराया गया खाली

लखनऊ के तेलीबाग स्थित शनि मंदिर चौराहे पर नगर निगम जोन-8 की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। जोनल अधिकारी डॉ. आशीष सिंह के नेतृत्व और अतिक्रमण प्रभारी अहसन सिद्दीकी की अगुवाई में हुई कार्रवाई के दौरान सड़क व फुटपाथ पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए। नगर निगम ने अतिक्रमणकारियों को दोबारा सार्वजनिक मार्ग बाधित न करने की चेतावनी दी।

वर्दी के साथ सेहत की भी चिंता, पुलिस परिवारों के लिए लगा चिकित्सा शिविर, 126 परिवारों की हुई जांच, डीएम और एसपी ने बढ़ाया पुलिसकर्मियों का हौसला

मऊ- रविवार। दिन-रात कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाले पुलिसकर्मियों की सेहत को लेकर भी विभाग गंभीर है। इसी सोच के साथ वामा सारथी पुलिस वेलफेयर […]

सनबीन के बच्चों को यातायात पुलिस ने दिया सुरक्षा का मंत्र, सड़क पर निकलें तो नियम न भूलें

मऊ- सड़क सुरक्षा सिर्फ नियम नहीं, बल्कि जिंदगी बचाने की जिम्मेदारी है। इसी संदेश के साथ यातायात पुलिस ने सनबीन स्कूल में छात्र-छात्राओं को सड़क […]

परदहा में जन चौपाल: महिलाओं को अधिकारों की जानकारी, बेटियों को मिला सम्मान, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सिंह ने स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने पर दिया जोर

मऊ- गुरुवार। सेवा संकल्प अभियान के तहत विकास खंड परदहा में आयोजित जन चौपाल सिर्फ सरकारी योजनाओं की जानकारी देने तक सीमित नहीं रही, बल्कि […]

गांव-गांव दस्तक देगा स्वास्थ्य अमला, सफाई से बीमारी भगाने का दिया संदेश जिला अस्पताल से निकली जागरूकता रैली, डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मऊ- गुरुवार। जिला अस्पताल परिसर में उस समय रौनक नजर आई, जब संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत जागरूकता रैली के साथ हुई। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। अस्पताल से निकली रैली कलेक्ट्रेट पहुंची और लोगों को साफ-सफाई व मच्छरों से बचाव का संदेश देती रही। डीएम ने कहा कि गांव हो या शहर, बीमारी से बचने का सबसे सीधा रास्ता साफ-सफाई है। घर के आसपास पानी जमा न होने दें और मच्छरों को पनपने का मौका न दें। उन्होंने कहा कि बुखार समेत संचारी रोगों के लक्षण दिखाई दें तो लापरवाही न करें और समय रहते इलाज कराएं। एक अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान में डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया, कालाजार और दिमागी बुखार जैसी बीमारियों को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। वहीं 12 से 31 अक्टूबर तक आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां गांव-गांव और घर-घर दस्तक देंगी। कार्यकत्रियां लोगों को बीमारी के लक्षण और बचाव के तरीके बताएंगी। रोग के लक्षण वाले लोगों और कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर उनका विवरण ई-कवच पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। इस मौके पर सीएमएस धनंजय, एसीएमओ डॉ. संजय गुप्ता, सीडीओ विवेक कुमार श्रीवास्तव समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

डॉ. संजय कपूर फिर बने यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन, पांचवें सीजन में आठ टीमों पर विचार

यूपीसीए की 21वीं एजीएम में डॉ. संजय कपूर को लगातार दूसरी बार यूपी टी-20 लीग का चेयरमैन बनाया गया। पांचवें सीजन में आठ टीमों पर विचार होगा।