लखनऊ के प्रतिष्ठित PGI संस्थान में एक महिला रेजिडेंट डॉक्टर दो महीने तक न्याय के लिए सिस्टम से लड़ती रही, लेकिन उसे इंसाफ के बदले केवल तारीखें और धमकियां मिलीं। आरोपी रेजिडेंट द्वारा शारीरिक शोषण, मारपीट और जातिसूचक गालियों से तंग आकर पीड़िता ने आत्महत्या का प्रयास तक किया, फिर भी पुलिस और विशाखा कमेटी मौन रही। जानिए कैसे एक डॉक्टर को रसूख और पुलिसिया लापरवाही ने नशे और अवसाद की गर्त में धकेल दिया, और 60 दिनों की जद्दोजहद के बाद आखिर कैसे दर्ज हुई FIR।
Category: अपराध और सामाजिक मुद्दे
पेड़ काटने के विरोध पर युवक पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार
बाराबंकी के असंदरा थाना क्षेत्र में ज़मीन पर लगे पेड़ को काटने के विरोध पर दबंगों ने युवक पर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
मृतक को जिंदा बनाकर रची गई साजिश: फर्जी आधार व फोटो से हुआ बैनामा, तीन शातिर गिरफ्तार
लखनऊ के मोहनलालगंज में जमीन माफियाओं की चौंकाने वाली साजिश का पर्दाफाश हुआ है। मृत व्यक्ति को “जिंदा” दिखाकर उसकी भूमि का फर्जी बैनामा कराने वाले संगठित गिरोह के तीन शातिर सदस्य गिरफ्तार किए गए। नकली आधार, फर्जी फोटो और कूटरचित दस्तावेजों के सहारे बेची गई जमीन का खुलासा पुलिस ने तकनीकी जांच में किया। धोखाधड़ी की रकम से खरीदे गए एलईडी टीवी और ए.सी. भी बरामद हुए हैं।
लव स्टोरी या हनी ट्रैप? वंशित की मौत के बाद सृष्टि चौधरी ने गायब होकर बढ़ाए सवाल
लखनऊ में रेलवे कर्मचारी वंशित काण्डा (23) की संदिग्ध आत्महत्या मामले में हनी ट्रैप एंगल तेजी से उभर रहा है। परिजनों ने उसकी प्रेमिका सृष्टि चौधरी और उसकी मां पर वंशित को प्रेमजाल में फँसाकर आर्थिक-मानसिक शोषण करने, घर बेचने का दबाव डालने और धमकाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन सृष्टि और उसकी मां फिलहाल फरार हैं। वंशित के मोबाइल से मिले चैट, रिकॉर्डिंग और डिजिटल साक्ष्य की साइबर सेल जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जाँच में कई नए तथ्य सामने आ सकते हैं।
गुंडा एक्ट में वसीम उर्फ गंठा छह माह के लिए जिला बदर
बरेली। जिला मजिस्ट्रेट बरेली के न्यायालय द्वारा वाद संख्या 411/25 राज्य बनाम वसीम उर्फ गंठा में पारित आदेश के अनुपालन में अभियुक्त को छह माह […]
बरेली में इंश्योरेंस के नाम पर ऑनलाइन ठगी का भंडाफोड़, चार साइबर अपराधी गिरफ्तार
इंश्योरेंस के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का भुता पुलिस ने भंडाफोड़ किया। चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, 7 मोबाइल, एटीएम कार्ड और 54 हजार रुपये बरामद। पुलिस गैंग के नेटवर्क की जांच में जुटी।
कानपुर में दरिंदगी: पुलिसकर्मी और साथी ने 14 वर्षीय छात्रा को अगवा कर किया गैंगरेप
कानपुर में स्कॉर्पियो सवार पुलिसकर्मी ने दोस्त के साथ मिलकर 14 साल की छात्रा को किडनैप कर गैंगरे*प किया। दोनों करीब 2 घंटे तक कार के अंदर छात्रा से हैवानियत करते रहे। जब वह बेहोश हो गई, तो उसे उसके घर के सामने फेंक कर भाग गए।
सेनानी सहकारी आवास समिति लखनऊ पर गंभीर आरोप, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार
लखनऊ की सेनानी सहकारी आवास समिति पर भूखंड धारक को निर्माण कार्य रोकने, धमकाने और प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़ित ने बताया कि 1998 में 2400 वर्ग फीट का प्लॉट आवंटित होने के बावजूद समिति अध्यक्ष, कर्मचारी और दबंग निर्माण नहीं होने दे रहे हैं। पीड़ित ने आत्मदाह की चेतावनी देते हुए थाना PGI, साउथ सिटी चौकी प्रभारी और समिति प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया है। सूत्रों के मुताबिक समिति पर अन्य सदस्यों से भी भारी रकम वसूलने और पूर्व डीएम को लाभ पहुंचाने के आरोप हैं।
साइबर ठगी का बढ़ता जाल: निवेश के नाम पर युवक से लाखों की धोखाधड़ी, पुलिस जांच में जुटी
निवेश में मोटे मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगों ने एक युवक से लाखों रुपये की ठगी कर ली। सोशल मीडिया और फर्जी एप के जरिए की गई इस धोखाधड़ी के बाद पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
