मुंबई में स्कूल बस पर एक बड़ा पेड़ गिरने से एक छात्र की मौत हो गई और कम से कम 10 अन्य घायल हो गए।

यह घटना चेंबूर में रोड नंबर 11 पर हुई, जहां कुल 13 बच्चे सवार थे। बस के अंदर मौजूद 12 बच्चों को बस कंडक्टर और स्थानीय नागरिकों ने सुरक्षित बचा लिया। इनमें से 4 छात्रों को मामूली चोटें आईं, जबकि 1 लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया.
गंभीर रूप से घायल छात्र की मौत हो गई, जिसकी पहचान 11 वर्षीय विहान श्रीवास्तव के रूप में हुई है। चार अन्य छात्रों का फिलहाल ज़ेन अस्पताल में इलाज चल रहा है।




