आजादी के जश्न से पहले मऊ में चला सघन चेकिंग अभियान, होटल-ढाबों से लेकर बस अड्डों तक पुलिस की निगरानी

WhatsApp Image 2026 08 15 at 7.02.03 AM 1
Spread the love

मऊ- स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जिले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मऊ पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए पुलिस ने शहर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट, बस अड्डों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले प्रमुख स्थानों पर पुलिस टीमों ने संदिग्ध लोगों और वाहनों की गहन जांच की। चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों ने राहगीरों से पूछताछ की और वाहनों के कागजात व सामान भी खंगाले। संवेदनशील इलाकों में पैनी नजर रखने के साथ होटल और ढाबा संचालकों को भी सुरक्षा संबंधी जरूरी हिदायतें दी गईं। पुलिस की सक्रियता से लोगों में सुरक्षा का भरोसा दिखाई दिया। अधिकारियों ने साफ किया कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी लगातार जारी रहेगी। शहर से लेकर बाजार की गलियों तक पुलिस की चौकसी बनी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *