UP T-20 लीग: नोएडा किंग्स ने रोमांचक मुकाबले में कानपुर सुपर स्टार्स को 3 विकेट से हराया; बॉबी यादव बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’

WhatsApp Image 2026 08 15 at 7.44.14 PM 1 100kb
Spread the love

लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए यूपी टी-20 लीग (सीजन 4) के दूसरे मुकाबले में नोएडा किंग्स ने कानपुर सुपर स्टार्स को 3 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए नोएडा किंग्स ने कानपुर सुपर स्टार्स को 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 134 रनों पर रोक दिया। कानपुर की ओर से शुभम मिश्रा ने नाबाद 29 रन और यशोवर्धन सिंह ने 28 रनों की उपयोगी पारियां खेलीं। नोएडा किंग्स के लिए गेंदबाजी में शिवा सिंह और कुणाल त्यागी ने घातक प्रदर्शन करते हुए 3-3 विकेट झटके, जबकि नमन तिवारी और कार्तिक सिद्धू को 1-1 सफलता मिली।
135 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नोएडा किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने 57 रन पर अपने 7 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद बॉबी यादव (नाबाद 44 रन, 28 गेंद, 6 चौके, 1 छक्का) और कार्तिक सिद्धू (नाबाद 34 रन, 21 गेंद, 3 चौके, 2 छक्के) ने 8वें विकेट के लिए 78 रनों की नाबाद मैच जिताऊ साझेदारी कर टीम को 19.4 ओवरों में 3 विकेट से रोमांचक जीत दिला दी। कानपुर की तरफ से कर्ण शर्मा और शुभम मिश्रा ने 2-2 विकेट लिए, लेकिन वे जीत दिलाने में नाकाम रहे। संकट की स्थिति में बेहतरीन ऑलराउंड खेल और नाबाद पारी खेलने वाले बॉबी यादव को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *