उत्तर रेलवे चिकित्सालय, लखनऊ को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से CCA स्वीकृति

ChatGPTImageJun2202609 43 10A
Spread the love

लखनऊ, उत्तर रेलवे चिकित्सालय (NRDH), लखनऊ ने पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UPPCB) से Consolidated Consent and Authorization (CCA) प्राप्त किया है। यह स्वीकृति 31 जुलाई 2030 तक वैध रहेगी और अस्पताल द्वारा जल एवं वायु प्रदूषण नियंत्रण संबंधी निर्धारित मानकों के सफल अनुपालन का प्रमाण है।

अस्पताल में 5 KLD (किलो लीटर प्रतिदिन) क्षमता का इफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (ETP) तथा 80 KLD क्षमता का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) संचालित किया जा रहा है। इन संयंत्रों के माध्यम से अस्पताल के अपशिष्ट जल का उपचार कर उसका पुनः उपयोग सुनिश्चित किया जाता है, जिससे जल संरक्षण को बढ़ावा मिल रहा है और पर्यावरणीय मानकों का प्रभावी पालन हो रहा है।

यह उपलब्धि मंडल रेल प्रबंधक श्री सुनील कुमार वर्मा के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संगीता सागर के नेतृत्व में किए गए सतत प्रयासों का परिणाम है। इस प्रक्रिया में डॉ. रौतेश शर्मा तथा ब्रदर शिवकुमार ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। अस्पताल प्रशासन ने इस उपलब्धि को पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

WhatsApp Image 2026 06 01 at 5.56.12 PM


Discover more from Star News 24 Live

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Star News 24 Live

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading