मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत थाना पीजीआई पुलिस ने ईश्वरी खेड़ा, कालिंदी पार्क में बहु-बेटी सम्मेलन आयोजित कर महिलाओं और बेटियों को सुरक्षा, अधिकार, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया। इस दौरान 1090, 112, 181, 1076 और साइबर हेल्पलाइन 1930 समेत विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
Tag: Women Rights
रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं सम्मान कोष योजना की बैठक संपन्न, योजना से जगी उम्मीद, 10 में 6 मामलों पर लगी मुहर
मऊ में जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं सम्मान कोष योजना की जिला संचालन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रस्तुत 10 मामलों में से 6 को स्वीकृति दी गई, जबकि 4 आवेदन अपात्र पाए जाने पर निरस्त कर दिए गए। जिलाधिकारी ने पात्र महिलाओं तक समयबद्ध सहायता पहुंचाने और प्रत्येक मामले का संवेदनशीलता से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
घोसी के राम लगन पीजी कॉलेज में बेटियों के अधिकार और सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम
मऊ के राम लगन पीजी कॉलेज, घोसी में महिला कल्याण विभाग ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को महिलाओं और बालिकाओं से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। साथ ही कन्या सुमंगला, निराश्रित महिला पेंशन और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सहित विभिन्न योजनाओं की पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया।
