लखनऊ: समलैंगिक डेटिंग ऐप का उपयोग करके पुरुषों को लुभाने और पैसे ऐंठने के आरोप में 4 गिरफ्तार

लखनऊ : अलीगंज में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया जो कथित तौर पर एक लोकप्रिय समलैंगिक डेटिंग ऐप का इस्तेमाल पुरुषों को […]

लखनऊ के अंदर बेटे द्वारा पिता की ब्लू ड्रम हत्या| भारत समाचार

पुलिस ने कहा कि लखनऊ में एक 21 वर्षीय व्यक्ति ने शुक्रवार, 20 फरवरी को कथित तौर पर अपने पिता की हत्या कर दी, उनके […]

पत्रकारिता जगत की एकजुटता के बीच वरिष्ठ पत्रकार राजेश जायसवाल का जन्मदिवस संपन्न हजरतगंज में जुटे शहर के दिग्गज पत्रकार

लखनऊ के हजरतगंज स्थित अंसल सिटी सेंटर में वरिष्ठ पत्रकार राजेश जायसवाल का जन्मदिन पत्रकारिता जगत की एकजुटता और सौहार्द के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर के दिग्गज पत्रकारों और समाजसेवियों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

थाना आशियाना क्षेत्र में विश्व हिन्दू परिषद–बजरंग दल का समरसता खिचड़ी भोज कार्यक्रम धूमधाम से सम्पन्न

थाना आशियाना क्षेत्र के बईमान लड्डू के पास विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल द्वारा दक्षिण लखनऊ के माधव नगर प्रखंड में समरसता खिचड़ी भोज एवं भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वर्षों से चल रहे इस वार्षिक आयोजन में प्रदेश प्रचारक धर्मेन्द्र तिवारी सहित कई जिला पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक समरसता, सद्भाव और सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। सभी ने मिलकर खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया और समाज में सहयोग व भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

परिजनों की डांट से नाराज छात्र घर से निकला, पुलिस ने कुछ ही घंटों में सकुशल किया बरामद

मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में परिजनों की डांट से नाराज कक्षा सात का छात्र घर से निकल गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में छात्र को सिसेंडी क्षेत्र से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

लव स्टोरी या हनी ट्रैप? वंशित की मौत के बाद सृष्टि चौधरी ने गायब होकर बढ़ाए सवाल

लखनऊ में रेलवे कर्मचारी वंशित काण्डा (23) की संदिग्ध आत्महत्या मामले में हनी ट्रैप एंगल तेजी से उभर रहा है। परिजनों ने उसकी प्रेमिका सृष्टि चौधरी और उसकी मां पर वंशित को प्रेमजाल में फँसाकर आर्थिक-मानसिक शोषण करने, घर बेचने का दबाव डालने और धमकाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन सृष्टि और उसकी मां फिलहाल फरार हैं। वंशित के मोबाइल से मिले चैट, रिकॉर्डिंग और डिजिटल साक्ष्य की साइबर सेल जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जाँच में कई नए तथ्य सामने आ सकते हैं।

सेनानी सहकारी आवास समिति लखनऊ पर गंभीर आरोप, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

लखनऊ की सेनानी सहकारी आवास समिति पर भूखंड धारक को निर्माण कार्य रोकने, धमकाने और प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़ित ने बताया कि 1998 में 2400 वर्ग फीट का प्लॉट आवंटित होने के बावजूद समिति अध्यक्ष, कर्मचारी और दबंग निर्माण नहीं होने दे रहे हैं। पीड़ित ने आत्मदाह की चेतावनी देते हुए थाना PGI, साउथ सिटी चौकी प्रभारी और समिति प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया है। सूत्रों के मुताबिक समिति पर अन्य सदस्यों से भी भारी रकम वसूलने और पूर्व डीएम को लाभ पहुंचाने के आरोप हैं।

मोहनलालगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी विशाख जी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

मोहनलालगंज तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी विशाख जी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित व प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।

राजधानी प्रेस क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

राजधानी प्रेस क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार धर्मेन्द्र तिवारी का जन्मदिन सरोजनीनगर, लखनऊ में संरक्षक संजय सिंह चौहान के नेतृत्व में पत्रकारों की मौजूदगी में धूमधाम से मनाया गया, जहां जनहित और निष्पक्ष पत्रकारिता के महत्व पर भी चर्चा की गई।