लखनऊ मंडल के ऐशबाग कोचिंग डिपो/कैरेज एंड वैगन में क्षय रोग स्क्रीनिंग कैंप आयोजित किया गया, जिसमें रेल कर्मियों की स्वास्थ्य जांच के साथ टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विशेषज्ञ चिकित्सकों ने महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
Tag: Lucknow Division
विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के अंतर्गत पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में व्यापक स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान आयोजित
विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के अंतर्गत पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल द्वारा विभिन्न रेलवे स्टेशनों एवं कॉलोनियों में व्यापक स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों, वेंडरों एवं आमजन को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई तथा वेस्ट सेग्रीगेशन, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और इको-फ्रेंडली सामग्री के उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। विशेष साफ-सफाई अभियान एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों में लगभग 900 लोगों ने सक्रिय सहभागिता की।
70वें रेल सेवा पुरस्कार-2025 समारोह में लखनऊ मंडल के कर्मचारियों का सम्मान उत्कृष्ट कार्यों, संरक्षा, यात्री सुविधाओं एवं नवाचारों के लिए 255 कर्मचारियों को मिला पुरस्कार
लखनऊ मंडल में आयोजित 70वें रेल सेवा पुरस्कार-2025 समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 255 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। मंडल रेल प्रबंधक श्री गौरव अग्रवाल ने कर्मचारियों की कार्यकुशलता, संरक्षा एवं यात्री सुविधाओं में योगदान की सराहना करते हुए कहा कि लखनऊ मंडल ने आधारभूत संरचना विकास, यात्री सुविधाओं, सौर ऊर्जा, स्वच्छता एवं सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। समारोह में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति प्रदान की गई, जबकि मंडल को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु 16 अंतरमंडलीय कार्यकुशलता शील्ड एवं ट्रॉफियां भी प्राप्त हुईं।
उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल में विज्ञापन प्रदाताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री समर्थ गुप्ता की अध्यक्षता में विज्ञापन प्रदाताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडल में विकसित किए जा रहे आधुनिक विज्ञापन स्थलों एवं उनकी उपयोगिताओं पर चर्चा की गई। विज्ञापन एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव साझा किए, जिन पर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ। रेलवे प्रशासन ने विज्ञापन कार्यों के सुचारु संचालन एवं समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।
