लखनऊ स्थित भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान में आयोजित खेत बचाओ अभियान एवं किसान चौपाल में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से प्राकृतिक खेती, फसल विविधीकरण और मिट्टी के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की अपील की। कार्यक्रम में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही सहित 2500 किसानों ने हिस्सा लिया। किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी देने के साथ गेहूं और सरसों के बीज भी वितरित किए गए।