तिरंगे के रंग में रंगा नगर पालिका हॉल, देशभक्ति गीतों से गूंजा माहौल, हर घर तिरंगा अभियान में बच्चों ने जमाया रंग,

मऊ के नगर पालिका कम्युनिटी हॉल में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा महोत्सव का आयोजन किया गया। भव्य तिरंगा म्यूजिकल कंसर्ट में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीत, स्वागत गीत और योग प्रदर्शन से दर्शकों का मन मोह लिया। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कोपागंज की छात्राओं ने देशभक्ति प्रस्तुतियों से माहौल में जोश भर दिया, जबकि कलाकार सौरभ ने मिमिक्री से लोगों का मनोरंजन किया। जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने तिरंगे को देश की आन, बान और शान बताते हुए लोगों से घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने और अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

एनसीईआरटी की कक्षा 8 की नई पाठ्यपुस्तक में भारत के क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों पर प्रकाश डाला गया है भारत समाचार

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) द्वारा प्रकाशित कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान की एक नई पाठ्यपुस्तक, बिरसा मुंडा, अल्लूरी सीताराम राजू, कमलादेवी चट्टोपाध्याय, […]