गोंडा-बुढ़वल खंड पर तीसरी लाइन कार्य के चलते जुलाई तक कई ट्रेनें निरस्त व परिवर्तित मार्ग से चलेंगी

गोंडा-गोंडा कचहरी खंड पर तीसरी लाइन कार्य एवं मुख्य संरक्षा आयुक्त निरीक्षण के चलते पूर्वोत्तर रेलवे ने जून-जुलाई 2026 के दौरान कई ट्रेनों को निरस्त, परिवर्तित मार्ग से संचालित, शॉर्ट टर्मिनेट तथा रि-शिड्यूल करने का निर्णय लिया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील की है।

गोरखपुर कैंट-वाल्मीकि नगर दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत उनौला-पिपराइच खंड का कल होगा निरीक्षण एवं स्पीड ट्रायल

गोरखपुर, 20 मई, 2026ः पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल अंतर्गत गोरखपुर कैंट-पनियहवा रेल खंड पर गोरखपुर कैंट-वाल्मीकि नगर दोहरीकरण परियोजना के तहत उनौला-पिपराइच के मध्य दोहरीकृत रेल लाइन का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। रेल संरक्षा आयुक्त, उत्तर पूर्व सर्किल द्वारा 21 मई, 2026 को इस नवनिर्मित लाइन का निरीक्षण एवं स्पीड ट्रायल किया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि निरीक्षण के दौरान रेल लाइन के निकट न जाएं तथा अपने पशुओं को रेलपथ पर न जाने दें।