मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय, लखनऊ को मिला प्रतिष्ठित 5S प्रमाण पत्र, कार्यस्थल प्रबंधन में स्थापित किया नया मानक

पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल स्थित मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय को कार्यस्थल प्रबंधन, स्वच्छता और दक्षता के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त 5S प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया है। जापानी 5S प्रणाली के सफल क्रियान्वयन से कार्यालय की कार्यक्षमता, संसाधन प्रबंधन और कार्य वातावरण में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। इस उपलब्धि पर मंडल रेल प्रबंधक श्री गौरव अग्रवाल ने इसे कर्मचारियों की प्रतिबद्धता और उत्कृष्ट कार्य संस्कृति का परिणाम बताते हुए भविष्य में भी गुणवत्ता सुधार के प्रयास जारी रखने की बात कही।

गोमतीनगर कोचिंग डिपो ने हासिल किए 4 ISO एवं 5S प्रमाण-पत्र, लखनऊ मंडल की कार्यकुशलता को मिली नई पहचान

गोमतीनगर कोचिंग डिपो (कैरेज एंड वैगन), लखनऊ मंडल ने गुणवत्ता, पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा प्रबंधन एवं कार्यस्थल सुरक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक साथ 4 ISO प्रमाण-पत्र तथा जापानी 5S प्रमाणन हासिल किया है। मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने इसे कर्मचारियों की मेहनत, अनुशासन और गुणवत्ता के प्रति समर्पण का परिणाम बताया।