
पूर्वी रेलवे के अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब सात बजे कर्ण सुबरना रेलवे स्टेशन के पास एक समपार फाटक पर हुई।
उन्होंने कहा, “छात्रों को स्कूल ले जा रही पूल कार कटवा से लगभग 48 किलोमीटर दूर कर्ण सुबरना स्टेशन के पास समपार फाटक पर रेल लाइन पार कर रही थी, तभी लोकल ट्रेन ने वाहन को टक्कर मार दी।”
अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए 10 सदस्यीय टीम वहां पहुंच गई है।
उन्होंने बताया कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस वक्त लेवल क्रॉसिंग गेट खुला हुआ था।



