मऊ- जनसुनवाई में जब नन्ही सामरा नाज़ अपनी कच्ची सड़क की फरियाद लेकर जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन के पास पहुंची तो उसकी बात ने अफसरों का ध्यान खींच लिया। बच्ची ने अपने घर के पास की खराब सड़क को बनवाने की मांग रखी। जिलाधिकारी ने भी बच्ची की बात को टालने के बजाय तत्काल संज्ञान लिया और अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। अगले ही दिन नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और सड़क के लिए जमीन की पैमाइश कर डाली। सड़क निर्माण का एस्टीमेट भी तैयार हो गया है। अब टेंडर की औपचारिकता पूरी होते ही सड़क निर्माण का काम शुरू कराया जाएगा। यानी छोटी सी बच्ची की फरियाद अब पक्की सड़क की ओर बढ़ चली है।
सामरा की मासूम मांग पर डीएम का एक्शन, सड़क का एस्टीमेट तैयार, जनसुनवाई में बच्ची ने कहा—“साहब, हमारे घर तक की कच्ची सड़क बनवा दीजिए”






