स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने को डीएम ने दिए सख्त निर्देश, टीकाकरण पर जोर

WhatsApp Image 2026 08 29 at 8.18.17 PM
Spread the love

मऊ- कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आनंद वर्धन की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति और जनपद स्तरीय टास्क फोर्स की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में जिले में चल रहे स्वास्थ्य कार्यक्रमों की स्थिति की समीक्षा की गई। संस्थागत प्रसव की समीक्षा में बड़रांव विकासखंड की प्रगति कमजोर मिलने पर जिलाधिकारी ने संबंधित एमओआईसी को सुधार लाने के निर्देश दिए। लापरवाही करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की बात भी कही। वहीं फतेहपुर मंडाव की बेहतर प्रगति पर एमओआईसी की सराहना की गई। टीकाकरण को लेकर जिलाधिकारी ने सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को अभियान चलाकर काम करने और कोई भी पात्र लाभार्थी टीके से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। परिवार नियोजन की समीक्षा में बताया गया कि पुरुष नसबंदी का लक्ष्य 21 और महिला नसबंदी का लक्ष्य 3713 है। अब तक चार पुरुष और 238 महिलाओं की नसबंदी हुई है। लक्ष्य के मुकाबले प्रगति बढ़ाने को कहा गया। अधिकारियों ने बताया कि जिले की 200 से अधिक ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त हो चुकी हैं। बैठक में 102 और 108 एंबुलेंस, आयुष्मान भारत, आरबीएसके, एसएनसीयू, रक्त कोष सहित कई स्वास्थ्य योजनाओं की भी समीक्षा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *