स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, चला विशेष अभियान 18 वाहनों का चालान, दो वाहन सीज

WhatsAppImage2026 07 15at7.27.26PM
Spread the love

मऊ- स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने “मिशन सेफ फ्यूचर” के तहत चलाए गए 15 दिवसीय विशेष अभियान का समापन सघन चेकिंग के साथ किया। अभियान के अंतिम दिन शहर के मिर्जाहादीपुरा क्षेत्र में स्कूल वाहनों की व्यापक जांच की गई, जिसमें नियमों की अनदेखी करने वाले 18 वाहनों का चालान किया गया, जबकि दो वाहनों को निरुद्ध कर दिया गया।संयुक्त टीम ने विद्यालय प्रबंधन को स्पष्ट चेतावनी दी कि स्कूली बच्चों के परिवहन के लिए निजी वाहनों का उपयोग किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा। यदि ऐसे किसी वाहन से दुर्घटना होती है, तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय प्रबंधक, प्रधानाचार्य और वाहन स्वामी की मानी जाएगी। परिवहन विभाग ने यह भी निर्देश दिए कि सभी स्कूल वाहन चालकों का चरित्र सत्यापन कराया जाए तथा जिन वाहनों का फिटनेस प्रमाणपत्र या परमिट समाप्त हो चुका है, उनका तत्काल नवीनीकरण कराया जाए। ऐसा न करने पर संबंधित विद्यालय प्रबंधन के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के साथ विद्यालय की मान्यता निरस्त करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।अभियान में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुहेल अहमद, प्रवर्तन पर्यवेक्षक जन्मेजय यादव तथा परिवहन एवं यातायात पुलिस प्रभारी  श्याम शंकर पाण्डेय  की संयुक्त टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

WhatsApp Image 2026 07 15 at 7.25.21 PM


Discover more from Star News 24 Live

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Star News 24 Live

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading