मऊ: दोहरीघाट–मधुबन मार्ग चौड़ीकरण पर डीएम ने किसानों संग की बैठक, निष्पक्ष भूमि अधिग्रहण का दिया भरोसा

WhatsAppImage2026 07 15at7.14.12PM
Spread the love

मऊ- दोहरीघाट–मधुबन मार्ग के प्रस्तावित चौड़ीकरण को लेकर जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभावित किसानों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्याएं, सुझाव और आपत्तियां विस्तार से सुनीं। बैठक में भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया, सर्किल रेट निर्धारण और प्रभावित काश्तकारों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। निबंधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मार्ग चौड़ीकरण से ग्राम पंचायत पुरमोती, रसूलपुर और बिलौली सोनबरसा के किसान प्रभावित होंगे। किसानों ने भूमि का अंश निर्धारण पहले किए जाने तथा सर्किल रेट का उचित एवं न्यायसंगत निर्धारण करने की मांग रखी। जिलाधिकारी ने किसानों को आश्वस्त किया कि भूमि अधिग्रहण की पूरी प्रक्रिया शासनादेशों के अनुरूप पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से पूरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी किसान का अहित नहीं होने दिया जाएगा और किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सर्किल रेट का निर्धारण वास्तविक परिस्थितियों और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर किया जाए। साथ ही उन्होंने परियोजना को क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए किसानों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। बैठक में प्रशासनिक अधिकारी, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी और बड़ी संख्या में प्रभावित किसान मौजूद रहे।


Discover more from Star News 24 Live

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Star News 24 Live

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading