आवास विकास परिषद मुख्यालय में विशाल भंडारे का आयोजन, आवास आयुक्त डॉ. बलकार सिंह ने की पूजा-अर्चना

ChatGPTImageJun23202610 39 06P
Spread the love

लखनऊ। उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद मुख्यालय में मंगलवार को धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन एवं परिषद के समस्त कर्मचारियों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आवास आयुक्त डॉ. बलकार सिंह द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना एवं बजरंगबली के पूजन के साथ किया गया।

धार्मिक वातावरण में आयोजित इस भव्य भंडारे में बड़ी संख्या में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता की और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष ऋषि तिवारी के नेतृत्व में उपाध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला, नितिन यादव, कृष्ण पाल, रेहान जाफरी, कुमकुम रावत, अपर्णा अरोड़ा सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पूरे परिसर में भक्ति, सेवा और सहयोग का वातावरण बना रहा। पवनसुत बजरंगबली को समर्पित इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि एवं प्रदेश की उन्नति की कामना की। भंडारे के दौरान अनुशासन एवं व्यवस्थाओं की भी विशेष सराहना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *