लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद मुख्यालय में मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन एवं कर्मचारियों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आवास आयुक्त डॉ. बलकार सिंह ने पूजा-अर्चना के साथ किया। अध्यक्ष ऋषि तिवारी सहित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों की सहभागिता से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया।