भुवनेश्वर-अभिनंदन की घातक गेंदबाजी से लखनऊ फाल्कन्स की तीसरी जीत काशी रुद्रास को 6 विकेट से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की

भुवनेश्वर कुमार और अभिनंदन सिंह की घातक गेंदबाजी के बाद हिमांशु सिंह की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर लखनऊ फाल्कन्स ने काशी रुद्रास को 6 विकेट से हराकर यूपी टी-20 लीग सीजन-4 में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। काशी रुद्रास की टीम 19.1 ओवर में 126 रन पर सिमट गई, जिसके जवाब में लखनऊ फाल्कन्स ने 16 ओवर में 4 विकेट खोकर 130 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। भुवनेश्वर ने 20 रन देकर 3 और अभिनंदन ने 16 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि हिमांशु सिंह ने 41 गेंदों पर 64 रन की पारी खेली।

अति रोमांचक मुकाबला: उत्तर प्रदेश ने केरल को 2 रन से दी पटखनी विजय बवंडर का ऑलराउंड प्रदर्शन, अंतिम ओवर में आयुष ने पलटी बाजी

अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज क्रिकेट टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश ने केरल को 2 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी ने विजय बवंडर (81 रन) और हिमांशु सिंह (44 रन) की पारियों की मदद से 185 रन बनाए। जवाब में, केरल की टीम निर्धारित ओवरों में 183 रन ही बना सकी। अंतिम ओवर में आयुष प्रताप सिंह की धारदार गेंदबाजी और विजय बवंडर के 4 विकेटों ने मैच का पासा पलट दिया। इस जीत के साथ यूपी का विजय अभियान जारी है और आज उनका मुकाबला उड़ीसा से होगा।