लखनऊ में 13 अक्टूबर से इंडो-नेपाल क्रिकेट एक्सचेंज सीरीज शुरू होगी। लखनऊ क्रिकेट अकादमी के आमंत्रण पर नेपाल की सुदूरपश्चिम रॉयल्स की 25 सदस्यीय टीम पहुंची। श्रृंखला में तीन टी-20 डे-नाइट मुकाबले प्रस्तावित हैं।