साउथ सिटी कॉलोनी में वरिष्ठ नागरिकों और समाजसेवियों के सहयोग से पुस्तक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। करीब 100 विद्यार्थियों को बैग सहित पठन-पाठन सामग्री उपलब्ध कराई गई।
Tag: Student Welfare
दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए समय-सारिणी जारी, तय समय में करें आवेदन
उत्तर प्रदेश शासन ने शैक्षिक सत्र 2026-27 की दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के लिए आवेदन कार्यक्रम जारी कर दिया है। मऊ में नवीनीकरण छात्र 15 सितंबर से 15 अक्टूबर और नवीन छात्र 15 सितंबर से 31 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने छात्रों और शिक्षण संस्थानों से समय-सीमा का पालन करते हुए आवेदन एवं सत्यापन प्रक्रिया समय पर पूरी करने की अपील की है।
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के निःशुल्क कोचिंग सेंटर का शुभारंभ मेहनत ही सफलता की असली कुंजी, शॉर्टकट से नहीं मिलती मंजिल : डीएम आनंद वर्द्धन
मऊ में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत निःशुल्क कोचिंग सेंटर का जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने शुभारंभ किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने का संदेश दिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने लाइब्रेरी, डिजिटल क्लासरूम सहित अन्य सुविधाओं का जायजा लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं को शीघ्र बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
मऊ में दिव्यांग छात्राओं के लिए ई-ट्राइसाइकिल योजना, 65 हजार रुपये तक की ट्राइसाइकिल मिलेगी निःशुल्क
दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश ने मऊ जिले की पात्र दिव्यांग छात्राओं से ई-ट्राइसाइकिल योजना के तहत आवेदन आमंत्रित किए हैं। योजना के अंतर्गत 16 वर्ष या उससे अधिक आयु की अध्ययनरत छात्राओं को अधिकतम 65 हजार रुपये तक की लागत वाली ई-ट्राइसाइकिल निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे उनके आवागमन को सुगम बनाया जा सके।
