गुजरात की दृष्टिबाधित धाविका तेजलबेन डामोर ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में महिला 200 मीटर टी-12 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की। उन्होंने 25.25 सेकंड का समय निकालकर अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। अब उनकी नजर 400 मीटर स्पर्धा पर है, जबकि उनका सपना दाहोद में दृष्टिबाधित बच्चों के लिए रनिंग ट्रैक बनाना है।
