नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम जादोपुर में छह माह से बंद पड़े प्राथमिक विद्यालय को खोलने की मांग तेज हो गई है। पैनी नजर सामाजिक संस्था की अध्यक्ष एडवोकेट सुनीता गंगवार ने ग्रामीणों व बच्चों के साथ प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि गंदी राजनीति के चलते स्कूल बंद है, जबकि जिस विद्यालय में बच्चों को भेजा गया है, वह डेढ़ किलोमीटर दूर और नहर के कारण जोखिम भरा है। उन्होंने कहा कि बच्चों की उपस्थिति फर्जी दिखाकर शिक्षा व्यवस्था में घोटाला किया जा रहा है। संस्था ने चेतावनी दी कि जल्द स्कूल नहीं खोला गया तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।